Jawaharlal Nehru
Download as PDF.

NCERT Class 11 Hindi Core Chapter wise Solutions
Aroh Poem
- Kabir
- Meera
- पथिक
- Sumitranandan Pant
- Bhawani Prasad Mishra
- Trilochan
- Dushyant Kumar
- Akka Mahadevi
- Avtar Singh Pash
- Nirmala Putul
Aroh
- Premchand
- Krishna Sobti
- Satyajit Ray
- Balmukund
- Shekhar Joshi
- Krishnanath
- Manu Bhandari
- Krishan Chander
- Jawaharlal Nehru
- Syed Raza Haider
Vitan
- Lata Mangeshkar
- Rajasthan Ki Rajat Bunde
- Alo Aandhari
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Chapter 19 Jawaharlal Nehru
1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?
उत्तर:- भारत की चर्चा नेहरू जी देश के कोने-कोने में आयोजित जलसों में जाकर करते थे। वे किसानों की सभा में भारत की चर्चा अवश्य करते थे। वे किसानों के अपने गाँव तक सीमित दृष्टिकोण को विकसित करना चाहते थे।
2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?
उत्तर:- नेहरू जी भारत के सभी किसानों से निम्नलिखित प्रश्न बार-बार करते थे –
• ‘भारतमाता की जय’ नारे का क्या अर्थ है?
• यह भारत माता कौन है?
• वह धरती कौन-सी है, जिसे वे ‘भारत माता’ कहते हैं – गाँव की, ज़िले की, सूबे की या पूरे हिंदुस्तान की?
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?
उत्तर:- दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए आसान था क्योंकि –
• वे भारत के पुराणों और महाकाव्यों को पढ़कर भारत के नगरों से परिचित थे।
• तीर्थ-यात्राएँ करके देश के चारों कोनों से परिचित हो चुके थे।
• उन्हें कुछ पुराने सिपाही मिले थे, जिन्होंने जंग या धावों में विदेशी नौकरियाँ की थी।
• १९३० की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी थी।
4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?
उत्तर:- किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ समझते थे – भारत की धरती।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?
उत्तर:- भारत माता के प्रति नेहरू जी की यह अवधरणा थी –
भारत की नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, सारी धरती और इसपर रहने वाले करोड़ों लोग सब भारत माता के अंग हैं। इन सब के योग का नाम ही ‘भारत माता’ है।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
6. आज़ादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?
उत्तर:- आज़ादी से पूर्व किसानों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता था –
• गरीबी और कर्जदारी।
• पूँजीपतियों, जमीदारों तथा महाजनों द्वारा ज्यादा कर्ज लेने की और लूटने की समस्या।
• पुलिस के अत्याचार।
• लगान की समस्या।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
7. आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे?क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।
उत्तर:- आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के सपने निम्नलिखित थे –
• देश की गरीबी दूर करना।
• किसानों की समस्याओं का अंत करना।
• देश में ओद्योगिक क्रांति लाना।
• भारत की चहुमुँखी उन्नति करना आदि।
नेहरूजी के यह सारे सपने साकार तो नहीं हुए परंतु इनको पूरे करने के प्रयास जारी है।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
8. भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?
उत्तर:- भारत के विकास को लेकर मैं यह सपने देखता हूँ –
• सभी शिक्षित हो।
• देश में औद्योगिक, तकनीकी तथा कृषि विकास हो।
• भारत विकसित एंव आत्मनिर्भर राष्ट्र बने।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
9. आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए।
उत्तर:- मेरी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की संकल्पना निम्नलिखित है –
यहाँ की सभ्यता और संस्कृति, हरी-भरी धरती, नदी, पर्वत, जंगल, पशु-पक्षी, यहाँ के अरबों लोग, यहाँ की परंपराएँ, साहित्य आदि।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
10. वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए?
उत्तर:- वर्तमान समय में किसानों की स्थिति में परिवर्तन तो आया है परंतु वह अपेक्षाकृत बहुत ही कम है। भारत कृषि प्रधान देश होने के कारण आज भी भारतीय कृषि मानसून पर निर्भर है। किसान को एक ओर जहाँ देश का अन्नदाता कहा जाता है वहीँ दूसरी ओर यह किसान स्वयं का पेट भरने के लिए ज़िंदगी भर संघर्ष करता रह जाता है और कभी-कभी इतना मजबूर हो जाता है कि उसके सामने आत्महत्या के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं रह जाता है। वर्तमान परिवेश में किसानों को ऋण बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है परंतु फसल बर्बाद होने पर कर्ज की भरपाई कैसी की जाय इसका अभी तक कोई प्रावधान किसानों के पास नहीं है और न ही सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम ही उठा रही है। अत:वर्तमान में भी किसानों का जीवन बहुत अधिक सुखद नहीं माना जा सकता।
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
11. आज़ादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।
उत्तर:- आज़ादी से पूर्व के पूर्व के कुछ प्रमुख नारे –
| ‘भारत माता की जय’ | सामान्य नारा |
| ‘जय हिंद’ | सुभाषचंद्र बोस का नारा |
| ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा’ | सुभाषचंद्र बोस का नारा |
| ‘वंदे मातरम्’ | बंकिमचंद्र चटर्जी, आज़ादी के समय क्रांतिकारियों का मंत्र |
| ‘करो या मरो’ | गांधीजी का आह्वान |
| ‘इंकलाब जिंदाबाद’ | क्रांति को हवा देने के दिए यह नारा लगाया जाता था |
| ‘दिल्ली चलो’ | सुभाषचंद्र बोस का नारा |
| ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ | देश की आज़ादी के लिए |
| ‘स्वदेशी अपनाओ’ | ऐनी बेसेंट – विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार |
| ‘हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान’ | प्रताप नारायण मिश्र |
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
• भाषा की बात
1. नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के संदर्भ में अर्थ लिखिए –
दक्खिन, पच्छिम, यक-साँ, एक जुज, ढढ्ढे
उत्तर:-
| दक्खिन | दक्षिण |
| पच्छिम | पश्चिम |
| यक-साँ | एक समान |
| एक जुज | एक खंड, भाग |
| ढढ्ढे | बोझ |
NCERT solutions for class 11 Hindi Core Jawaharlal Nehru
2. नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए –
आज़ादी, चमक, हिंदुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा, पुराण, भारत
उत्तर:-
| संज्ञा | विशेषण |
| आज़ादी | आज़ाद |
| चमक | चमकीला |
| हिंदुस्तान | हिंदुस्तानी |
| विदेश | विदेशी |
| सरकार | सरकारी |
| यात्रा | यात्री |
| पुराण | पौराणिक |
| भारत | भारतीय |