CBSE.club

Manu Bhandari

Download as PDF.

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

NCERT Class 11 Hindi Core Chapter wise Solutions

Aroh Poem

  1. Kabir
  2. Meera
  3. पथिक
  4. Sumitranandan Pant
  5. Bhawani Prasad Mishra
  6. Trilochan
  7. Dushyant Kumar
  8. Akka Mahadevi
  9. Avtar Singh Pash
  10. Nirmala Putul

Aroh

  1. Premchand
  2. Krishna Sobti
  3. Satyajit Ray
  4. Balmukund
  5. Shekhar Joshi
  6. Krishnanath
  7. Manu Bhandari
  8. Krishan Chander
  9. Jawaharlal Nehru
  10. Syed Raza Haider

Vitan

  1. Lata Mangeshkar
  2. Rajasthan Ki Rajat Bunde
  3. Alo Aandhari

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Chapter 17 Manu Bhandari

1. रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया, क्योंकि –
क. वह अमित से बहुत स्नेह करती थी।
ख. अमित उसकी मित्र लीला का बेटा था।
ग. वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की सामर्थ्य रखती थी।
घ. उसे अखबार की सुर्खियों में आने का शौक था।

उत्तर:- रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया, क्योंकि वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की सामर्थ्य रखती थी।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

2. जब किसी का बच्चा कमज़ोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं। अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है, तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ… यह कोई मजबूरी तो है नहीं प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता है, तर्क दीजिए।

उत्तर:- शिक्षा निर्देशक रजनी द्वारा की गई ट्यूशन रैकेट की शिकायत को सहजता से लेते हुए उसे कहते है कि जब किसी का बच्चा कमजोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं। अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है, तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ… यह कोई मजबूरी तो है नहीं। शिक्षा निर्देशक द्वारा रजनी को दिया हुआ उत्तर बहुत ही गलत है। इस प्रकार वे अपनी जिम्मेदारियों से भागकर शिक्षकों की गलत नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

3. तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया– फुसफुसाकर कही गई यह बात –
1.
किसने किस प्रसंग में कही?
2. इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है।

उत्तर:-1. यह बात रजनी के पति रवि ने पेरेंट्स मीटिंग के दौरान कही। रजनी ने भाषण देते वक्त प्राइवेट स्कूल के टीचर्स की समस्याओं का जिक्र किया। कुछ अध्यापकों को अधिक अधिक तनख्वाह पर हस्ताक्षर कराकर कम तनख्वाह दी जाती है। रजनी इस अन्याय का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें आंदोलन चलाने की सलाह देती है।
2. इससे उसकी सामाजिक दायित्वों के प्रति उदासीनता प्रकट होती है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

4. रजनी धरावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है? क्या होता अगर –
1.
अमित का पर्चा सचमुच खराब होता।
2.
संपादक रजनी का साथ न देता।

उत्तर:-1. अमित का पर्चा सचमुच खराब होता तो ट्यूशन के रेकेट का पर्दाफाश न होता।
2. संपादक रजनी का साथ न देता तो रजनी की आवाज़ ज्यादा जोगों तक न पहुँचती ओर शिक्षक अपने स्कूल के छत्र का ट्यूशन नहीं लेगा यह नियम को मान्यता प्राप्त नहीं होती।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

5. गलती करने वाला तो है ही गुनहगार, पर उसे बर्दाश्त करने वाला भी कम गुनहगार नहीं होताइस संवाद के संदर्भ में आप सबसे ज्य़ादा किसे और क्यों गुनहगार मानते हैं?

उत्तर:- मेरी दृष्टि में गुनहगार दोनों है – जबरदस्ती करके ट्यूशन देनेवाला अध्यापक भी और इसे बढ़ावा देने वाले विद्यार्थी तथा उनके माता पिता भी।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

6. स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किन मायनों में अलग है?

उत्तर:- स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा के अनुसार स्त्री सहनशील, कोमल और शक्तिहीन होती है। वह संघर्षो से दूर रहती है। इससे विपरीत रजनी एक संघर्षशील, असहनशील और जुझारू महिला है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

7. पाठ के अंत में मीटिंग के स्थान का विवरण कोष्ठक में दिया गया है। यदि इसी दृश्य को फ़िल्माया जाए तो आप कौन-कौन से निर्देश देंगे?

उत्तर:- यदि मीटिंग दृश्य को फ़िल्माया जाए तो हम निम्नलिखित निर्देश देंगे –
• मीटिंग के अनुरूप तैयार किया हुआ स्टेज तथा बैनर।
• लोगों का जोश में आना।
• रजनी की प्रॉपर डायलॉग्स डिलीवरी आदि।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

8. इस पटकथा में दृश्य-संख्या का उल्लेख नहीं है। मगर गिनती करें तो सात दृश्य हैं। आप किस आधर पर इन दृश्यों को अलग करेंगे?

उत्तर:- पटकथा में दृश्य-संख्या का उल्लेख नहीं है, परंतु दृश्य अलग-अलग दिए गए हैं। हम सभी दृश्यों को स्थान के आधार पर अलग-अलग करेंगे।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Manu Bhandari

भाषा की बात
1. निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंश में जो अर्थ निहित हैं उन्हें स्पष्ट करते हुए लिखिए –
1.
वरना तुम तो मुझेकाट ही देतीं
2.
अमित जबतक तुम्हारेभोग नहीं लगा लेता, हमलोग खाथोड़े ही सकते हैं।
3. बस-बस, मैं समझ गया।

1. काट ही देतीं – भूल ही जाती
स्पष्टीकरण – रजनी कहती है कि यदि वह लीला के घर न आती तो वह उसे मिठाई खिलाने की बात भूल जाती।
2. भोग नहीं लगा – चखाना
स्पष्टीकरण – लीला कहती है कि अमित अब तक रजनी को खिला नहीं लेता, तब तक किसी और को नहीं खिलाता।
3. बस-बस – अधिक कहने की आवश्यकता नहीं
स्पष्टीकरण – संपादक कहता है कि मुझे और अधिक कहने की आवश्यकता नहीं है, मैं सारी बात समझ गया हूँ।


Create a free account to download PDFs, bookmark chapters and save notes.Log in