CBSE.club

Avtar Singh Pash

Download as PDF.

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

NCERT Class 11 Hindi Core Chapter wise Solutions

Aroh Poem

  1. Kabir
  2. Meera
  3. पथिक
  4. Sumitranandan Pant
  5. Bhawani Prasad Mishra
  6. Trilochan
  7. Dushyant Kumar
  8. Akka Mahadevi
  9. Avtar Singh Pash
  10. Nirmala Putul

Aroh

  1. Premchand
  2. Krishna Sobti
  3. Satyajit Ray
  4. Balmukund
  5. Shekhar Joshi
  6. Krishnanath
  7. Manu Bhandari
  8. Krishan Chander
  9. Jawaharlal Nehru
  10. Syed Raza Haider

Vitan

  1. Lata Mangeshkar
  2. Rajasthan Ki Rajat Bunde
  3. Alo Aandhari

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Chapter 9 Poem Avtar Singh Pash

1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना।
उत्तर:-
कवि ने मेहनत की लूट,पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को इनके सीमित प्रभाव के कारण सबसे खतरनाक नहीं माना है क्योंकि ये कुछ ऐसी परिस्थितियाँ है जो कभी-कभी होती है और इनसे उभरा जा सकता है। साथ ही इस प्रकार की क्रियाओं में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

2. सबसे खतरनाकशब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?

उत्तर:-सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता का कथ्य प्रभावशाली ढंग से हमारे सामने उभर कर आता है। कविता में पाठकों की रूचि और जिज्ञासा बनी रहती है। पाठक खतरनाक और सबसे खतरनाक में अंतर जान पाता है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

3. कवि ने कविता में कई बातों कोबुरा हैन कहकरबुरा तो हैकहा है।तोके प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:-तो के प्रयोग से ‘खतरनाक’ शब्द की तुलनात्मक स्थिति का ज्ञान होता है।
बुरा है मेंस्पष्ट रूप से आरोप लगता है। यह अपने-आप में पूर्ण वाक्य हो जाता है। इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती।
बुरा तो है यह कहकर हम बात आगे बढ़ाते हैं, पाठक के मन में जिज्ञासा उत्पन्न करते हैं उसे और अधिक जानने के किए बाध्य करते हैं। तो शब्द यह बताता है कि स्थितियाँ बुरी तो है परंतु अभी भी चरम सीमा तक नहीं पहुँची है।
इस प्रकार तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में यह बदलाव आया है कि खतरनाक की श्रेणी में होते हुए भी अन्य सब खतरनाक बातों से अलग है।

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

4. मुर्दा शांति से भर जानाऔरहमारे सपनों का मर जाना –इनको सबसे खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक है?

उत्तर:- जब हम निष्क्रिय होकर बेजान की तरह चुपचाप शांति से अन्याय, अत्याचार को सहन करते जाते हैं तब हम ‘मुर्दे’ जैसी स्थिति में आ जाते हैं ऐसी तटस्थता निश्चय ही खतरनाक होती है।
‘हमारे सपनों का मर जाना’ उस स्थिति की ओर इशारा करता है जब हम अपने भविष्य के सुनहरे सपने बुनना बंद कर देते हैं और यथास्थिति को स्वीकार कर लेते हैं।
ये दोनों की स्थितियाँ सबसे खतरनाक होती है और एक जैसी ही हैं।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

5. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो/आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।

उत्तर:- उपर्युक्त पंक्तियों में घड़ी शब्द जीवन की गति से संबद्ध है। जिस प्रकार घड़ी चलती रहती है ठीक उसी प्रकार जीवन भी प्रगतिशील होना चाहिए। वह समय सबसे खतरनाक होता है जो आगे बढ़ने के स्थान पर एक बिंदु पर आकर रुक जाता है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

6. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के बाद/आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है?

उत्तर:- चाँद सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है परंतु किसी भी हत्याकांड के बाद कोई भी सौंदर्य का रसास्वादन नहीं करना चाहता अर्थात् कवि के कहने का तात्पर्य यहाँ यह है कि आमतौर पर हत्याकांड के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी आँखों में चुभना चाहिए। फिर भी जब लोगों की आँखों में वह खटकता नहीं है और ऐसे समय में वे निर्लिप्त भाव लिए रहते हैं तो ऐसी संवेदनशून्यता वास्तव में खतरनाक होती है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

7. कवि ने मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत क्यों किया होगा।

उत्तर:- कवि मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत ‘खतरनाक’ और ‘सबसे खतरनाक’ स्थिति के अंतर को बताने के लिए किया होगा।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

8. कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों को आप खतरनाक मानते हैं?

उत्तर:- कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में निम्न बातों को हम खतरनाक मानते हैं –
1. बाल मजदूरी
2. स्त्री शोषण
3. साम्प्रदायिकता
4. आतंकवाद


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Avtar Singh Pash

9. समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?

उत्तर:- समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए हमारे कुछ सुझाव हैं –
1. घटनाओं के प्रति संवेदनशील बनना।
2. जागरूकता फैलाना।
3. धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठना।
4. पुलिस, सरकार और जनता की आपसी भागीदारी।


Create a free account to download PDFs, bookmark chapters and save notes.Log in