CBSE.club

Bhawani Prasad Mishra

Download  as PDF.

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Bhawani Prasad Mishra

NCERT Class 11 Hindi Core Chapter wise Solutions

Aroh Poem

  1. Kabir
  2. Meera
  3. पथिक
  4. Sumitranandan Pant
  5. Bhawani Prasad Mishra
  6. Trilochan
  7. Dushyant Kumar
  8. Akka Mahadevi
  9. Avtar Singh Pash
  10. Nirmala Putul

Aroh

  1. Premchand
  2. Krishna Sobti
  3. Satyajit Ray
  4. Balmukund
  5. Shekhar Joshi
  6. Krishnanath
  7. Manu Bhandari
  8. Krishan Chander
  9. Jawaharlal Nehru
  10. Syed Raza Haider

Vitan

  1. Lata Mangeshkar
  2. Rajasthan Ki Rajat Bunde
  3. Alo Aandhari

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Bhawani Prasad Mishra

1. पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?

उत्तर:- पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर संबंध कवि की बीती स्मृति और उससे होने वाली पीड़ा से है। पानी के लगातार बरसने के कारण कवि को अपने घर-परिवार के सदस्यों की याद आ गई। कवि को परिवार के सदस्यों के साथ बिताए गए खुशी के उन पलों की याद आ गई जो उसने कभी उनके साथ रहकर बिताएँ थे। इस कारण उसके प्राण व मन घर की याद में व्याकुल हो जाते हैं। इस तरह पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने की बात कवि की समृति के संदर्भ में की गई है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Bhawani Prasad Mishra

2. मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?

उत्तर:- बहन जब घर आती है तो यह सोचकर बड़ी खुश रहती है कि वह घर जाकर अपने परिवार के सदस्यों से मिलेगी। घर पहुँचने के बाद जब उसे पता चलता है कि उसका एक भाई जेल में है तो उस पर क्या बीतती होगी इसी कारण कवि ने घर को परिताप का घर कहा है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Bhawani Prasad Mishra

3. पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है?

उत्तर:- इस कविता में कवि ने अपने पिता की अनेकों विशेषताओं को उकेरा है।
कवि के पिता नित्य व्यायाम करते हैं। आज भी वे २६० दंड नित्य पेलते हैं। वे बड़ी उम्र में भी दौड़ सकते हैं और खिलखिलाकर हँसते हैं। उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफान जैसी तेजी है। उनके सामने शेर या मौत भी आ जाए तो वे घबराएँ नहीं।
कवि के पिता बड़े उदार हृदय, सरल, भोले, सहृदय और देशभक्त हैं। परिवार से विशेष स्नेह रखते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही कवि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। इस प्रकार कवि के पिता को बुढ़ापा छू भी नहीं पाया है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Bhawani Prasad Mishra

4. निम्नलिखित पंक्तियों में बस शब्द के प्रयोग की विशेषता बताइए।
मैं मजे में हूँ सही है
घर नहीं हूँ बस यही है
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस से सब विरस है’

उत्तर:- कवि ने ‘बस’ शब्द का प्रयोग विभिन्न स्थितियों और भावों को व्यक्त करने के लिए किया है।
पहले ‘बस’ शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि कवि केवल घर में नहीं है।
दूसरे ‘बस’ शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि वह घर से दूर रहने के लिए विवश है।
तीसरे ‘बस’ शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि उसकी घर वालों से न मिल पाने की विवशता से वह व्यथित और दुखी है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Bhawani Prasad Mishra

5. कविता की अंतिम 12 पंक्तियों को पढ़कर कल्पना कीजिए कि कवि अपनी किस स्थिति व मनःस्थिति को अपने परिजनों से छिपाना चाहता है?

उत्तर:- कवि जेल में रहने के कारण अपने घर के वियोग से पीड़ित है। यहाँ के वातावरण की निराशा, रात भर जागते रहना, लोगों से भागना इन सबके कारण कवि की मनःस्थिति स्वयं को भी न पहचानने जैसी हो गई है इसलिए कवि नहीं चाहता कि उसकी इस हालत के बारे में उसके घर वाले जाने। अत:वह बरसने वाले सावन से अनुरोध करता है कि वह उसकी सच्चाई को छिपाकर यह बताएँ कि वह यहाँ मजे में है, लिख-पढ़ रहा है, खेल-कूद में मस्त है। उसे जेल में होते हुए भी किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है।


Create a free account to download PDFs, bookmark chapters and save notes.Log in